फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हैदराबाद से छठ पूजा में आए युवक सहित दो लोगों की हादसे में मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुंडेरवा (बस्ती)। छठ पूजा में हैदराबाद से गांव आए टाइल्स कारीगर सहित दो बाइक सवारों की बुधवार की शाम मुंडेरवा के गोदमवा तिराहे के पास हुए हादसे में मौत हो गई। गांव के ही शख्स को बाइक पर बैठाकर सब्जी लेने मुंडेरवा गया था। वापस कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के असनहरा स्थित अपने गांव जाते समय वह रोडवेज की बस को ओवरटेक कर रहा था। उसी समय ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के असनहरा गांव निवासी ओमप्रकाश (32) पुत्र श्यामलाल गांव के ही घनश्याम चौधरी (50) पुत्र रामटहल के साथ बुधवार की शाम सब्जी खरीदने मुंडेरवा बाजार बाइक से गए थे। सब्जी खरीदने के बाद दोनों गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस्ती-कांटे मार्ग स्थित गोदमवा तिराहे के मोड़ के पास मुंडेरवा से बस्ती की तरफ पीछे से रोडवेज बस आ गई। मुड़ने के लिए सड़क की दूसरी तरफ जाते समय बाइक मुंडेरवा की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे आने के कारण ओमप्रकाश व श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन

ख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें