फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए फोरलेन पर रोके गए वाहन

Sun, 10 Nov 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फोरलेन पर डायवर्जन की वजह से फुटहिया फ्लाईओवर के पास लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती/कप्तानगंज। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए शनिवार की दोपहर से फोरलेन पर वाहनों का डायवर्जन किया गया। शुरू में ट्रक व अन्य कामर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया गया।
वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। इससे कई जगह कस्बों में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर से बस्ती से अयोध्या लेन पर पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर दी है।
विज्ञापन

कार, बस, एम्बुलेंस को छोड़कर सभी वाहनों को कलवारी से आंबेडकर नगर की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। टीएसआई सुरेश राजभर ने बताया दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों को अयोध्या जाने के लिए रोका गया है। रविवार की देर शाम तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
भारी वाहन और मालवाहक वाहनों को रोकने के निर्देश मिले हैं। पिकअप व श्रद्धालुओं के वाहन नहीं रोके जा रहे हैं। ट्रक-बस जैसे बड़े वाहनों को फुटहिया से डायवर्ट किया जाएगा। कार, बाइक व अन्य छोटे वाहनों को घघौआ पुल से लकड़मंंडी की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवलरोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर होते हुए भेजा जा रहा है। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा होकर रवाना किया जा रहा है। बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रिज से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीरनगर की ओर रवाना किया जा रहा है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अयोध्या प्रशासन की तरफ से आवश्यकता के अनुसार डायवर्जन के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें