फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाराज लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sun, 10 Nov 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। मुकामी थाने पर आयोजित समाधान दिवस का लेखपालों ने शनिवार को बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। लेखपालों का आरोप है कि जनवरी 2024 में एक जमीन से कब्जा हटाने के मामले में चौकी प्रभारी विशनपुरवा ने चुपके से फिर लेखपाल के ऊपर केस दर्ज करवा दिया गया।
जबकि उक्त प्रकरण में पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में जमीन से कब्जा हटवाया गया था।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में ग्राम कोहरा में चकमार्ग की जमीन पर कब्जा के संबंध में आईजीआरएस प्रार्थनापत्र के निस्तारण के मामले में न्यायालय से आख्या मांगी गई थी। उसी क्रम में तत्कालीन चौकी प्रभारी विशनपुरवा संदीप यादव की मिलीभगत से लेखपाल पवन कुमार पर चुपके से केस दर्ज करवा दिया गया था, जबकि मामले के निस्तारण के समय पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि कोहरा निवासी कृष्णचंद्र चौधरी ने न्यायालय में पवन कुमार हल्का लेखपाल, कोहरा ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, कपिल देव, राजेश, रामचेत के विरुद्ध जमीन पैमाइश में गड़बड़ी व कब्जेदारी को लेकर परिवाद दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने थाने से आख्या मांगी थी। तत्कालीन चौकी प्रभारी विशुनपुरवा संदीप यादव द्वारा रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। परिवाद विचारण में न्यायालय द्वारा विपक्षी पवन कुमार हल्का लेखपाल को अपना बयान न्यायालय के समक्ष अंकित कराने के लिए सम्मन जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें