फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बूथ से 100 मीटर दूर पर रोके गए वाहन

Sun, 26 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पूरा तंत्र सक्रिय रहा। एक ओर जहां सड़कों पर वाहन चलते रहे, वहीं सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे। केंद्र पर जाने के लिए मतदाता वाहन से पहुंचे, मगर उन्हें 100 मीटर दूरी पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


शहर के मतदान केंद्र खैर इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मी लोगों को वाहन दूर खड़ी करने की हिदायत देते रहे। तमाम लोग इसे लेकर बहस भी की। बाद में उन्हें समझा कर फोर्स ने वाहन दूरी पर खड़ी करा दी। खैर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने बुजुर्ग माता को लाने के लिए बाइक से सेंटर अंदर तक पहुंचाने की बात कही, जिस पर जवानों ने गेट से ही बुजुर्ग को उनके मतदान बूथ तक ले जाने की बात बताते हुए सहयोग करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें