संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार मतदान प्रतिशत का रिकार्ड नहीं टूट सका। पिछले दो चुनाव के सापेक्ष मतदान प्रतिशत काफी कम हुआ है। इस बार पांचों विधानसभा क्षेत्र में मिलाकर महज 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 2019 के चुनाव में 57.15 और 2014 के चुनाव में कुल 58.66 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।
इस बार मतदान प्रतिशत में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ। प्रशासनिक तैयारी पर गौर करें तो 65 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मगर सुबह से शाम तक कुल मतदान 56.67 प्रतिशत पर आकर रूक गया। इसमें सर्वाधिक कप्तानगंज विधानसभा में 58.4 और दूसरे नंबर पर महादेवा में 57.33 प्रतिशत वोट पोल हुआ। जबकि बस्ती सदर में 56.32 और हर्रैया में 56.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम रुधौली विधानसभा में 54.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान खत्म होने के बाद जीत हार की गुणा गणित शुरू हो गई है। विधानसभावार मत प्रतिशत के आंकड़े एकत्र कर सियासी गणितज्ञ अपना- अपना तर्क प्रत्याशियों के सामने प्रस्तुत करना शुरू कर दिए हैं। फिलहाल प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई है।
-
61 लोकसभा क्षेत्र- बस्ती
कुल मतदाता- 1902891
पुरुष मतदाता- 1011878
महिला मतदाता- 890923
कुल मतदान- 1078368
विधानसभावार मतदाता एवं मतदान प्रतिशत
हर्रैया - 381700 (पोलिंग प्रतिशत- 56.64)
कप्तानगंज- 364181 (पोलिंग प्रतिशत- 58.4)
रुधौली- 426001 (पोलिंग प्रतिशत- 54.94 )
बस्ती सदर- 369170 (पोलिंग प्रतिशत- 56.32)
महादेवा- 361839 (पोलिंग प्रतिशत- 57.33)
2019 में विधानसभावार पोलिंग प्रतिशत
हर्रैया- 56.49 प्रतिशत
कप्तानगंज- 58.08
रुधौली- 54.87
बस्ती सदर- 57.91
महादेवा- 59.25
18 लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत 2024- 56.67 प्रतिशत मतदान
2019- 57.23 प्रतिशत मतदान
2014- 58.66 प्रतिशत मतदान
2009- 49.26 प्रतिशत मतदान
2004- 40.69 प्रतिशत मतदान
1999- 50.29 प्रतिशत मतदान
1998- 53.05 प्रतिशत मतदान
1996- 47.08 प्रतिशत मतदान
1991- 47.40 प्रतिशत मतदान
1989- 49.80 प्रतिशत मतदान
1984- 45.92 प्रतिशत मतदान
1980- 38.24 प्रतिशत मतदान
1977- 50.30 प्रतिशत मतदान
1971- 36.46 प्रतिशत मतदान
1967- 49.28 प्रतिशत मतदान
1962- 52.05 प्रतिशत मतदान
1957- 48.44 प्रतिशत मतदान
1951- 46.16 प्रतिशत मतदान