फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से वैलेंटाइन वीक: मांग बढ़ने पर इतराने लगा गुलाब

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में उपहार की खरीदारी करती युवती
विज्ञापन
पहले दिन रोज डे के रूप में मनाते हैं ज्यादातर युवा
विज्ञापन

- वैलेंटाइन डे की तैयारी तेज, फूल और गिफ्ट की दुकानों पर रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत शुक्रवार को रोज डे से हो रही है। लोग अपने पसंदीदा शख्स को गुलाब भेंटकर अपने लगाव का इजहार करेंगे। फूलों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर रौनक नजर आ गई है। बृहस्पतिवार को गांधीनगर, कंपनीबाग आदि स्थानों पर लगे बुके, फूलों और गिफ्ट आइटम की खरीदारी करते युवक-युवतियां नजर आईं। मांग बढ़ने पर गुलाब के फूलों की कीमत भी बढ़ गई है।
फूलों और गिफ्ट आइटम की खरीदारी करतीं युवतियों को देखकर लगा वैलेंटाइन डे वीक शुरू होने वाली है। वैलेंटाइन डे जैसे-जैसे करीब आ रहा है तैयारियां तेज होती जा रही हैं। जिन युगल की शादी वैलेंटाइन डे पर हुई है, वे इस दिन को खास तरह से मनाने की तैयारी में जुटे हैंं। एक सप्ताह तक मनाए जाने वाले प्रेम के इस पर्व की शुरुआत रोज डे से होती है।
विज्ञापन

गांंधीनगर में फूलों की दुकान सजाए अमित सैनी का कहना है कि वैलेंटाइन वीक में गुलाब और बुके की मांग अधिक होती है। रोज डे पर पिंक और रेड गुलाब की मांग अधिक रहती है। इसे देखते हुए दिल्ली और लखनऊ से आर्डर देकर 20 बंडल टाटा गुलाब और अंग्रेजी गुलाब 100 बंडल मंगाया हूं। बिक्री ठीक है।
गांधीनगर स्थित गिफ्ट के दुकानदार महेश जायसवाल का कहना है कि वैलेंटाइन डे लिए ग्राहकों की पसंद के विविध प्रकार के गिफ्ट मंगाकर दुकान में रखे गए है। गिफ्ट की खरीदारी के लिए ज्यादातर युगल आ रहे हैं। लाइटिंग लैंप और टेडीवीयर, फोटो फ्रेम के साथ छोटे गिफ्ट आइटम की मांग अधिक है।
विज्ञापन


..

गिफ्ट आइटम के दाम

वैलेंटाइन वीक के पहले ही फूल, बुके और गिफ्ट की दुकानों पर रौनक है। गांधीनगर स्थित फूलों और गिफ्ट की दुकान पर गुलाब के स्टीक 10 से 20 रुपये, हैंड बुके 300 से 500 रुपये, फूलों के बास्केट 500 से 1000 रुपये, कपल्स स्टैचू 1300 से 1500 रुपये, कपल्स लाइटिंग 200 से 1000 रुपये, हार्ट पिलो 50 से 500 रुपये, रिंग बाक्स 35 से रुपये, टेडीवीयर 80 से 500 रुपये, काफी कप 125 से 200 रुपये, लाइटिंग लैंप 250 से 450 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें