बस्ती। डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में इस अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कक्षा पांच और कक्षा 10 में पढ़ने वाले बच्चों को टीडी वैक्सीन लगाई गई।
यह अभियान 11 मई तक चलेगा। विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान छूटे हुए बच्चों को भी टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजीव निगम और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक 10 मई तक अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाएगा। इसमें वहीं बच्चे शामिल होंगे जो कोरोना के समय वैक्सीन से वंचित रह गए थे। अब ऐसे बच्चे 10 साल और 16 साल के हो गए गए होंगे, जिन्हें टीडी वैक्सीन लगाई जाएगी। नगरीय क्षेत्र में बेगम खैर इंटर कॉलेज में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया।
बताया कि 6 मई को फिर इन विद्यालयों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। एएनएम प्रतिमा सिंह, अनुराधा सिंह, हरेंद्र मिश्रा, विनीत कुमार, प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून आदि मौजूद रहे।
ः शुक्रवार को शहर के यूनिक साइंस एकेडमी रौता, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, लिटिल फ्लावर्स कटरा, सावित्री वीवीपीएस रामजीपुरम, उर्मिला एजूकेशन में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने अपील किया है कि कैंप में छूटे हुए बच्चे टीका जरूर लगवाए। ं