ढाई हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
- अभियान में नौ लोगों को दी गई प्रीकॉशन डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। कुल 241 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 2,530 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में नौ लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 35 को कोविशील्ड और 42 को को-वैक्सीन की डोज दी गई।