फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीजे की वीडियोग्राफी पर हंगामा, एक घंटा मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। कस्बे में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे लदी गाड़ी की वीडियोग्राफी को लेकर पुलिस और आयोजकों में विवाद हो गया। नाराज श्रद्धालुओं ने छह मूर्तियों का विसर्जन रोककर रामजानकी मार्ग जाम कर दिया। कहासुनी के बाद सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद श्रद्धालु मूर्तियों को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। बताया गया कि छावनी कस्बे की छह प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु विसर्जन स्थल की ओर जा रहे थे। कस्बे के भीतर से होते हुए जुलूस रामजानकी तिराहे से विसर्जन मार्ग पर पहुंचा।
शाम करीब छह बजे रामजानकी मार्ग पर एक पुलिसकर्मी डीजे लदी गाड़ी की नंबर प्लेट को साफ कर उसकी वीडियोग्राफी करने लगा। इससे आयोजक नाराज हो गए। उनका कहना था कि डीजे गाड़ी पर केवल चार साउंड बॉक्स लदे थे। इसके बावजूद पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और श्रद्धालुओं ने मूर्तियों को रोककर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

इस बीच श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश से भी नाराजगी बढ़ी। श्रद्धालुओं के धरने पर बैठने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसे संभालने के लिए थाना प्रभारी को काफी देर तक मान-मनौव्वल करनी पड़ी। विवाद बढ़ता देख कुछ पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन के लिए आगे बढ़े।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें