फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपराधियों और माफिया के सरदार अखिलेश के लिए समाजवाद नहीं

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता को श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने अखिलेश के जो समाजवाद है, वही रामराज्य है बयान पर कटाक्ष किया। कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण जैसे लोगों का समाजवाद रामराज्य का पक्षधर था। अपराधियों और माफिया के सरदार अखिलेश यादव जैसे लोगों के लिए कोई समाजवाद नहीं है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री मौर्य भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तेलियाजोत में हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामराज्य की बात करने से पहले अखिलेश यादव को अपने पिता की ओर से रामभक्तों पर चलवाई गई गोली के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सरकार की देन हैं कि अब अखिलेश यादव को राम याद आने लगे हैं।
इसके पहले राम और राममंदिर के वह विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इसलिए अखिलेश समेत पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में खुशहाली का माहौल सृजित किया है। सपा माफियागिरी और अराजकता के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन

2017 के पहले यूपी में सुरक्षित नहीं थीं बहू-बेटियां : अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार में मुख्यमंत्री आवास के सामने सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार हुल्लड़बाजी करते थे। गुंडई करने की खुली छूट थी। बहू-बेटियों के साथ अत्याचार किया जाता था। अपराधी व्यापारियों से फिरौती मांगते थे। उस समय पूरे उत्तर प्रदेश की हालत दयनीय थी। आज योगी और मोदी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अब व्यापारी सुरक्षित माहौल में अपना कारोबार बढ़ा रहा है। बहू-बेटियां भी सुरक्षित हैं। प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। अपराधियों की जगह जेल हो गई है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा के गुंडा राज को भूली नहीं है। उन्होंने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने देश में आगजनी, हिंसा की बात कौन कर सकता है। मोदी सरकार ने 110 जिलों से नक्सलवाद खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें