फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुल जाएंगे उच्च प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
स्कूल खोलने के लिए सैनिटाइज कराते शिक्षक। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आज से खुल जाएंगे उच्च प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना महामारी के कारण करीब एक साल से बंद चल रहे उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बुुधवार से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कक्षा एक से पांच तक एक मार्च से पूरी तरीके से खुलेंगे। आठ तक के स्कूलों को खोलने के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी की है। इनमें निजी प्राथमिक स्कूलों के साथ परिषदीय और उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में अभी हफ्ते में दो-दो दिन ही कक्षाएं चलेंगी। एक दिन में सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चे ही कक्षा में आएंगे।
बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने पर कोविड-19 से बचाव के उपायों का सख्ती से पालन करेंगे और एमडीएम के लिए पूरी सर्तकता बरतेंगे। परिषदीय व निजी स्कूलों को अभिभावकों से लिखित सहमति पत्र भी लेना अनिवार्य होगा। अभिभावक को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देना अनिवार्य होगा। अगर बच्चा घर से ही पढ़ाई करना चाहता है तो ऐसे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प देना होगा और उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी शिक्षक की होगी। बच्चों को लाइन में दूर-दूर बैठाकर मिड-डे-मील दिया जाएगा। स्कूलों को नियमित सैनिटाइजेशन कराना होगा। बच्चे, शिक्षक व स्टाफ अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही स्कूल आएंगे। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया शासन के निर्देश पर बुधवार से उच्च प्राथमिक स्कूल खोले जा रहे हैं। सभी हेडमास्टर को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को मास्क, थर्मल स्कैनर, स्वच्छता व छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कक्षा में बैठाएं। सभी बीईओ स्कूल की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण फैला तो स्कूल नहीं होंगे जिम्मेदार
कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्कूल हर संभव प्रयास करेगा। अगर संक्रमण फैलता है तो स्कूल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना पूरी तरह अभिभावक की इच्छा पर है। स्कूलों में किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। बच्चे एक-दूसरे से किताब, पेन, पेंसिल, नोटबुक और भोजन इत्यादि नहीं लेंगे।
उच्च प्राथमिक स्तर
कक्षा : दिन
कक्षा छह : सोमवार व बृहस्पतिवार
कक्षा सात : मंगलवार व शुक्रवार
कक्षा आठ : बुधवार व शनिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें