फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती जिले में बोले सीएम योगी, 'डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार जोड़िए'

Thu, 04 May 2023 02:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सीएम योगी ने कहा कि पैसों का सदुपयोग केवल डबल इंजन की सरकार कर सकती है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार जोड़िए और विकास की सुविधाओं का लाभ उठाइए।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव के प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती पहुंचे। यहां नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि पैसों का सदुपयोग केवल डबल इंजन की सरकार कर सकती है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार जोड़िए और विकास की सुविधाओं का लाभ उठाइए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मुंडेरवा में किसानों पर गोली चलवाई। हमारी सरकार ने मुंडेरवा में नई चीनी मिल बनवाई। 80 करोड़ लोगों को तीन वर्षों से फ्री राशन दे रही है। 2017 में नगर में कचरे का ढेर रहता था। उसके बाद शहरों सूरत बदल गई। पहले युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ाया जाता था। अब युवाओं के हाथों में टैबलेट पकड़ाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर मंडल में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, मारपीट करने पर BSP प्रत्याशी हिरासत में
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि बस्ती में 12862 शहरी आवास दिया गया। बस्ती प्रभु श्रीराम के जन्म की पुत्रेष्ठ यज्ञ की भूमि है। आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी। यह साहित्यकारों की धरती है। आज डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। किसी ने सोचा नहीं था कि बस्ती में मेडिकल कॉलेज होगा। आज महर्षि वशिष्ठ के नाम मेडिकल कॉलेज है।
विज्ञापन


कहा कि पीएम ने सभी घरों में उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन पहुंचाया। अब किसी मां का फेफड़ा धुएं से काला नहीं होगा। होली और दीपावली में अब फ्री गैस सिलेंडर देंगे। बेटी सुमंगला योजना से 15 हजार का पैकेज बेटी के जन्म के साथ। स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही है। पिछली सरकारों ने जाति, मत, मजहब के नाम पर बंटवारा किया। पीएम मोदी के आने के बाद वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। दुनिया में संकट आने पर लोग भारत की तरफ देखते है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें