फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

Thu, 04 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में ड्यूटी ब्रीफ करते एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जेड प्लस सुरक्षा मानकों के मुताबिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 निरीक्षक, 84 उप निरीक्षक, सात महिला उप निरीक्षक, 320 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, 75 महिला आरक्षी, 35 यातायात सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी के जवान, स्पेशल फील्ड यूनिट, क्यूआरटी, स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारी व सिपाही भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर चार फायर टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें