बभनान के पहले राउंड में 2080 मतों की गिनती हुई। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी प्रबल मालानी को 857 मत, सपा प्रत्याशी सईद अहमद को 1219 मत मिले। 4 मत नोटा के खाते में गए। हर्रैया नगर पंचायत के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा 217सपा 1055 और बसपा को 759 मत मिले।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव में सपा और निर्दल का खुला खाता, मेयर पद पर BJP आगे
नगर पंचायत गनेशपुर से सुभासपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी को 332 मत, भाजपा की सोनमती चौधरी को 178 मत मिले। रूधौली नगर पंचायत में पहले राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी धीरसेन निषाद को 1245, बीजेपी प्रत्याशी संगीता जायसवाल को 423 और आप प्रत्याशी 582 मत मिले।
नगर पंचायत हरैया से थानेश्वर नगर वार्ड नंबर एक से सदस्य पद की निर्दल प्रत्याशी शांति देवी पत्नी बद्री प्रसाद ने 270 मात्र प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 33 मतों से पराजित किया।