फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पहले दिन जांची गईं 49,371 कॉपियां

Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन जनपद के चार केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो गया।
पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 49,357 काॅपियों की जांच की गई। परीक्षकों की कमी से पहले दिन के मूल्यांकन का औसत काफी कम रहा। केंद्राध्यक्षों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में परीक्षकों की संख्या बढ़ेगी।
केंद्रों पर मोबाइल, फोटोग्राफी और बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित था। कुछ केंद्रों के मुख्य द्वार दोपहर तक खुले रहे। गेट पर सुरक्षाकर्मी भी नजर नहीं आए। केंद्रों पर कैंटिन की व्यवस्था होने से परीक्षक लंच टाइम में चाय-पानी करते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह के 10:30 बजे कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। उप प्रधान परीक्षक की निगरानी में कोठार से काॅपियां निकाल कर कक्ष में पहुंचाई गईं। राजकीय इंटर काॅलेज में इंटर की 6430, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 9,231, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 15839 कॉपियां जांची गईं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि चार केंद्रों पर प्रथम दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के काॅपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया।
दो अप्रैल तक 5.87 लाख काॅपियों की होगी जांच ः इंटर की काॅपियों के मूल्यांकन के लिए दो और इतने ही केंद्र हाईस्कूल की काॅपियों की जांच के लिए बनाए गए। राजकीय इंटर कऍलेज में इंटर की 1,39404 कापियों का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 47 उप प्रधान परीक्षक और 462 परीक्षक लगाए गए है।
राजकीय कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज में 1,38000 काॅपियों की जांच होगी। इसके लिए एक उप नियंत्रक के अलावा 53 उप प्रधान परीक्षक और 470 परीक्षक लगाए गए है। सक्सेरिया इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 1,44700 काॅपियों की जांच के लिए 70 उप प्रधान परीक्षक और 703 परीक्षक लगाए गए है। हालांकि पहले दिन 68 उप प्रधान परीक्षक और 322 परीक्षक ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 1,59750 काॅपियों के मूल्यांकन के लिए एक उप नियंत्रक, 74 उप प्रधान परीक्षक और 745 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। दो अप्रैल तक 5.87 लाख काॅपियों की जांच की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें