फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कई स्कूलों के परिणाम शत-प्रतिशत

विज्ञापन
उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी स्कूल में उच्छे अंक पाने पर खुशी मनाते विद्यार्थी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : कई स्कूलों के परिणाम शत-प्रतिशत
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना काल के चलते इस बार भी यूपी बोर्ड में परीक्षा नहीं हुई थी। हाईस्कूल का अंक कक्षा 9 के आधार पर, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम कक्षा 9, 10 व 11 के अंकों के आधार पर बोर्ड ने तय कर घोषित कर दिया। जिले के प्रैक्सिस विद्या पीठ सहित कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। शनिवार को परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
सावित्री विद्या बिहार इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में गौरव शुक्ल, आंचल शुक्ल, राजन गुप्ता, आदर्श प्रताप सिंह, ज्ञानचंद, सीमा चौधरी, सर्वेश यादव, आंचल तिवारी, रिषश कुमार, प्रियेका सिंह, अंकिता पाल, साकेत शुक्ल, व वैष्णवी को 81 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। इसी विद्यालय के विशाल कुमार मिश्र, विजय कुमार मिश्र, रमन चौधरी, प्रगति शर्मा, अंकित यादव, विकास पाल को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी के इंटर विज्ञान वर्ग में अलमास जहां ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किया। अमृता सोनी, मो. दानिश, आलोक कुमार ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी परीक्षा के वाणिज्य वर्ग में हिमांशु चौधरी, माधवी मिश्रा, खुशी कन्नौजिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी विद्यालय के हाईस्कूल में भोला यादव, आस्था चौधरी, आयुष सिंह, फजले हक, अभय प्रताप, अनंत प्रभात, अंजनी नंदन, विराट, अभिनव सिंह आदि ने परीक्षा में बेहतरीन अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल, निदेशक विनय शुक्ल, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। एसडीएस इंटर कॉलेज खडौहां के प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि हाईस्कूल की वर्तिका उपाध्याय व राजकिरन ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा साक्षी मिश्रा, पूजल ओझा, जाह्नवी शुक्ला ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल में शैलजा शर्मा, अंबुज नायक, श्रेया सिंह यादव, अंशिका खेतान, गुडिया चौधरी, जिया कुमारी ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। इसी विद्यालय की इंटर की परीक्षा में मनीषा चतुर्वेदी, काजल चौधरी, काजल मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, आदर्श पांडेय व प्रदीप चौधरी ने अच्छे अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक एसएन सिंह व प्रधानाचार्य दिनेश राम त्रिपाठी ने छात्रों की पीठ थपथपाई है। प्रैक्सिस विद्या पीठ का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसमें आशुतोष चंद्र, हर्षित पांडेय व शिवांशु उपाध्याय ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। विक्रमजोत के बस्थनवां के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में क्षितिज पांडेय 90.16 व दीपांशु शुक्ला को 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज कप्तानगंज के विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में अजय गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, मिली सिंह, शुभी मिश्रा, संजय कुमार, अभिषेक यादव, मोहम्मद अहमद, मुस्कान मिश्रा और मौसम अंक प्राप्त कर टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में आंचल शुक्ला, संतोष यादव ने 85.60 समीक्षा कसेरा ने 84.40 तरू पांडे ने 84.20 शाश्वत सिंह ने 83.80 खुशी सिंह ने 83.40, साक्षी वर्मा ने 83.20 ओम त्रिपाठी, ऋषिकेश चौहान, आलोक वर्मा ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें