फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामुदायिक शौचालय में अराजक तत्वों का उत्पात

Sat, 08 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारहकोनी में बने सामुदायिक शौचालय को कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शौचालय की देखरेख करने वाली केयर टेकर संगीता ने इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से लिखित शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

केयर टेकर संगीता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोग शौच के बहाने सामुदायिक शौचालय में प्रवेश करते हैं और अंदर रखे उपकरणों, दरवाजों और दीवारों को नुकसान पहुंचाते हैं। मना करने पर ये लोग विवाद पर उतर आते हैं और गाली-गलौज करते हैं। इससे न केवल संपत्ति का नुकसान हो रहा है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। संगीता ने कहा कि कई बार मौखिक रूप से चेतावनी देने के बावजूद अराजक तत्वों का रवैया नहीं बदला।
अब स्थिति यह है कि शौचालय की सफाई और रखरखाव करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शौचालय परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था की जाए या जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई हो। स्थानीय ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र ही मामले में हस्तक्षेप करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें