बस्ती। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बानपुर बाजार में संचालित एक डेंटल क्लीनिक पर शनिवार दोपहर टीम के साथ छापा मारा। सीएमओ को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति बिना किसी वैध कागजात और पंजीयन व डिग्री के डेंटल क्लीनिक चला रहा है। कार्रवाई करते हुए टीम ने क्लीनिक सील कर दिया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो संचालक क्लीनिक बंद भाग चुका था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने क्लीनिक पर लगे बोर्ड वगैरह को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। अंदर देखने से यह मालूम हुआ कि वहां पर दांत के इलाज से संबंधित मशीनें लगी हैं। आसपास के लोगों ने भी बताया कि यहां पर डेंटल क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक को सील कर नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। स्पष्ट जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद