फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन पर नगर थानाक्षेत्र के बसहवा गोटवा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- दुबौलिया की मालती देवी वर्तमान में शर्मा कॉलोनी में रह रही थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे बसहवा फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक को हल्की चोट आई। पुलिस की मदद से महिला को ओपेक चिकित्सालय कैली भेजा गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा डिडौवा गांव निवासी मालती (40) पत्नी रामचरन वर्तमान में महिला चिकित्सालय के पीछे शर्मा कॉलोनी में बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। पति रामचरन विदेश में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि मालती रिश्तेदारी में कप्तागनंज के पंडूल घाट महादेवा गई थीं। बुधवार की सुबह रिश्तेदार शिवमूरत पुत्र रामदास के साथ से घर लौट रही थीं। सुबह करीब आठ बजे फोरलेन पर बसहवा फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिवमूरत को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें