फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहालग में नई नोट की गड्डियों की किल्लत, बैंकों से भी नहीं मिल रही

विज्ञापन
गांधीनगर में दुकान पर रखी नोटों की माला- संवाद
विज्ञापन
- नोटों की माला भी हुई महंगी, 10 रुपये की गड्डी सबसे ज्यादा महंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सहालग के सीजन में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शादियों की शहनाई के बीच बैंकों में नए नोटों की गड्डी की मांग बढ़ गई है, लेकिन बैंक अधिकारी नए नोट उपलब्ध न होने का बहाना लेकर ग्राहकों को टरका रहे हैं। वहीं, बाजार में नोटों की माला, पूजा सामग्री और फूल बेचने वालों की दुकानों पर नए नोट पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। शादी-विवाह कार्यक्रमों के लिए लोगों को मजबूरन अधिक कीमत चुकाकर नए नोट लेने पड़ रहे हैं।
इस वक्त बैंकों से छोटे नोटों की गड्डियां गायब हैं। बाजार में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोट मनमाने दाम पर बेचे जा रहे हैं। शहर के अंबरीश उपाध्याय बताते हैं कि 10 के नोट की गड्डी 1400 रुपये में एक व्यक्ति ने दिलाई है। 20 रुपये के नोट की गड्डी 2250 और 50 के नोट की गड्डी 5300 रुपये में मिली। शादी के मौसम में नेग देने व जश्न में नोट लुटाने की वजह से लोग छोटे नोटों को प्राथमिकता देते हैं। अपनी ख़ास महक और कड़कड़ाहट की वजह से भी कड़क नोट पाकर मेहमान खुश हो जाते हैं। इसीलिए शादी विवाह में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की खासी मांग रहती है।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर, मंगल बाजार समेत लगभग सभी बैंकों से 10, 20 और 50 के नए नोटों की गड्डियां गायब हैं।
-
10 के कड़क नोट के लिए खर्च कीजिए 14 रुपये
सहालग में नोटों पर इस कदर महंगाई बढ़ी है कि 10 रुपये का नोट 14 रुपये का हो गया है। शहर में कटे फटे नोट की दुकान चलाने वाले 1400 रुपये में 10 के नोट की गड्डी, 20 रुपये की गड्डी 5250 और 50 रुपये की गड्डी पर 300 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि आरबीआई का सख्त निर्देश है कि कोई भी मुद्रा उसके तय मूल्य से ज्यादा पर खरीदी बेची नहीं जा सकती।
विज्ञापन


-

नोटों की माला भी डेढ़ गुनी तक महंगी

नोटों के अलावा दूल्हे को पहनाने वाली नोटों की माला भी महंगी हो चली है। दुकानदार मोहित ने बताया कि 10 रुपये के 10 नोटों की माला 180 रुपये में, 20 रुपये की 25 नोटों की माला 700 और 50 रुपये की 20 नोटों की माला 1200 रुपये में मिल रही है। कहा कि बैंक में कड़क नोट नहीं मिलते। कटे फटे नोट बदलने वाले दुकानदारों से ही नोट खरीदने पड़ते हैं।



नोटों को ज्यादा दाम लेकर बेचना गैर कानूनी है। इसकी जांच कराई जाएगी। कोई पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रतिपाल चौहान, एडीएम, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें