फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बक्सर में अंडरपास चालू, ओठगनपुर में भी जल्द

Wed, 12 Nov 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
निर्माणधीन रिंगरोड पर बक्सर गांव के पास अंडरपास के शुरू हुआ आवागमन - संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती रिंग रोड निर्माण की हलचल अब दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। पहले चरण में अंडर पास और ओवरब्रिज का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। बक्सर में अंडरपास बनकर तैयार होने के बाद चालू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर ओठगनपुर के पास अंडरपास का ढांचा तैयार होने वाला है। भरथापुर, मेडिकल कॉलेज मार्ग पर भी प्रस्तावित अंडर पास का निर्माण पचास प्रतिशत से अधिक हो चुका है। जबकि कुआनो नदी पर ककराई से राजाचक तक और बॉयपोखर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए पाइलिंग स्तर का कार्य पूरा कर लिया गया है।
नवंबर से रिंग रोड निर्माण में और तेजी आएगी। रिंग रोड की राह में पड़ने वाले संपर्क मार्ग, हाईवे, नहर, नदी, रेल लाइन पर प्रस्तावित अंडर पास और ओवरब्रिज का ढांचा या तो तैयार हो गया है या फिर तैयार होने वाला है। अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जा रहे स्थलों पर रिंग रोड की फोरलेन सड़क ऊपर से ही गुजरेगी। इसी तरह की डिजाइनिंग भी की गई। निर्माण कंपनी ने एक बेलाड़ी- पिपरागौतम मार्ग पर बख्सर गांव के निकट एक अंडर पास बनाकर तैयार भी कर दिया है।
विज्ञापन

यहां डायवर्जन बंद करके नीचे से पुरानी सड़क का आवागमन भी चालू कर दिया गया है। लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर ओठगन पुर के पास छत स्तर तक अंडर पास का निर्माण पूरा हो चुका है। छत ढलाई के बाद यह भी पूर्ण हो जाएगा। इस तरह अंडरपास और ब्रिज का ढांचा तैयार होने के साथ सड़क निर्माण में भी अब तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लखनऊ- गोरखपुर मार्ग पर गोटवा के निकट से शुरू रिंग रोड 22.5 किमी लंबाई में 54 गांवों से होकर सबदेईया गांव के पास फिर उसी हाईवे में जोड़ी जाएगी।
प्रथम फेज में 1100 करोड़ की लागत से आधी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे फेज में भी 22.5 किमी लंबाई में सड़क का निर्माण होगा, तब यह परियोजना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें