फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान की मड़ाई करते समय फंसा हाथ फिर थ्रेसर ने खींच लिया सिर, माैत

Wed, 12 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के खदरा ग्राम पंचायत के रमवापुर गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में धान की मड़ाई के दौरान वह थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चनवापुर गांव निवासी राम धीरज चौधरी (24) पुत्र स्वर्गीय देवराज चौधरी मंगलवार को अपने भाइयों के साथ खदरा ग्रामपंचायत के रमवापुर गांव स्थित खेत में धान की मड़ाई कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मड़ाई लगभग समाप्त हो चुकी थी। बचे हुए धान को इकट्ठा कर वह साड़ी में रखकर थ्रेसर में डालने लगे। इसी दौरान साड़ी का सिरा मशीन में फंस गया और देखते ही देखते साड़ी के साथ उनका बायां हाथ और सिर भी थ्रेसर के अंदर चला गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना देखकर खेत में मौजूद परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुबौलिया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें