फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू ट्रैक्टर मकान में घुसा, मां की मौत, बेटी घायल

Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार लोहराबारी गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार लोहराबारी में बुधवार रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में जा टकराया। इसके बाद ट्रैक्टर घर के सामने लगे विद्युत पोल से टकराकर रूक गया। बरामदे में सो रही मां-बेटी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के कौरीकोरा गांव निवासी राघव चौधरी पुत्र भागवत चौधरी बुधवार आधीरात को ट्रैक्टर से रोटावेटर लेकर फोरलेन की तरफ जा रहा था। पांडेय बाजार से आगे लोहराबारी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अमरचंद्र के घर से जा टकराया। उस समय घर के बरामदे में अमरचंद्र की पत्नी किरन देवी और 17 वर्षीय बेटी संजय के साथ बिस्तर पर सो रही थीं। किरन देवी व उनकी बेटी संजना को ठोकर मारते हुए ट्रैक्टर घर के सामने लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक राघव चौधरी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी व चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां किरन देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक राघव की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। संजना को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें