फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो गंभीर

Sat, 23 Aug 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) चौराहे के निकट शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा(रमवापुर) चौराहे पर रात 9:15 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार देवी प्रसाद मिश्रा (40) निवासी बढ़नी मिश्र व राजेश गौड़ (45) निवासी तिलकपुर थाना नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। फोरलेन से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। एसओ एसओ आलोक श्रीवास्तव ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। एसओ ने बताया कि दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें