फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पुल के नीचे गिरी

Sat, 24 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भानपुर के पास पुल के नीचे गिरी कार।
विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर के निकट बस्ती से डुमरियागंज की ओर जा रही एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर बैडा पुल के नीचे चली गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह पांच बजे के आस-पास हुआ। पुलिस के मुताबिक डुमरियागंज क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी जटाशंकर दिल्ली से अपने पिता के कर्मकांड में शामिल होने अपने परिवार के साथ घर आ रहे थे। कार में उनके साथ दिल्ली करोलबाग निवासी उनके मित्र मित्र किशन सिंह थे। सुबह कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बैडा पुल के नीचे गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे जो हादसे में बाल बाल बच गए। बाद में सभी दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें