फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध

Sat, 24 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सदर ब्लाक पर पंचायती राजकर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण को समाप्त करने की मांग को लेकर शनिवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया। जिला मुख्यालय पर डीपीआरओ कार्यालय के बाहर जबकि ब्लॉकों में बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।
विज्ञापन


डीपीआरओ कार्यालय के बाहर पंचायत राज सेवा परिषद ने धरना दिया। सभी कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने कहा कि ग्राम्य विकास केेे नियंत्रण में पंचायती राज विभाग के कर्मी काम नहीं करेंगे। सरकार को अपना शासनादेश वापस लेना ही होगा। इस मौके पर डीपीसी विष्णुदेव तिवारी, राजा शेर सिंह, हरिकेश बहादरु सिंह, अनिल श्रीवास्तव, दीपमणि शुक्ल, अजय प्रताप नारायन पांडेय, उषा देवी, कुसुमलता, किरन, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं बस्ती सदर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत राज सेवा परिषद के जिला महामंत्री अरुणेश पाल की अगुवाई में पंचायतराज कर्मियों ने प्रदर्शन किया। महामंत्री अरुणेश पाल ने कहा कि कहा के निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। शनिवार के आंदोलन के बाद भी सरकार नहीं चेती तो विभाग के सवा लाख कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल जाएंगे। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, शैलेंद्र त्रिपाठी, आरपी सिंह, रामसहाय, लालचंद्र, बुधई प्रसाद, मनीष यादव, रामप्रवेश, सुरेंद्र कुमार, रामगोबिंद, पंकज गिरि, जवाहरलाल, मनीष पांडेय, दिनेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत राज सेवा परिषद के बैनर तले ब्लॉक से जुड़े पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया। इस मौके पर एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें