फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू कार की डिलीवरी वैन में टक्कर, दो घायल

Mon, 01 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मैनिहवा गांव के निकट हुये हादसे मे क्षतिग्रस्त वाहनों को देखते लोग स्
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के मैनिहवा गांव के निकट रविवार देर शाम डुमरियागंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की भानपुर से दुबौली की ओर जा रहे सिलिंडर डिलीवरी वैन से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टीम के साथ पहुंचे चौकी ईंचार्ज असनहरा शशांक कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सीएचसी भानपुर भिजवाया।
विज्ञापन

मामूली चोटिल डिलीवरी वैन के चालक को निजी अस्पताल पहुंचाया। कार चालक की पहचान शेषनाथ चौधरी पुत्र कन्हैया लाल चौधरी निवासी बैरियहवा थाना सोनहा के रूप में हुई। स्ँव्जबकि दूसरे चालक की पहचान फूल चंद्र निवासी बगडीहा थाना सोनहा के रुप मे हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें