फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी मिली युवती की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहोशी मिली युवती की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

गांव के रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के नरखोरिया उत्तर पुरवा में तीन जून को बेहोश मिली युवती की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गांव के रहने वाले पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरखोरिया उत्तर पुरवा निवासी बशंराज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन जून की रात करीब 9:30 बजे गांव के रहने वाले सोनू व उसके पति हरिकेश ने उनकी बेटी मंजू (22) को मारपीट कर मैनिहवा मोड़ के पास घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। बेटी को इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू व उसके पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें