फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी करीब तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर मारपीट कर धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। परशुरामपुर थानाक्षेत्र की 16 वर्षीय पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि सितंबर 2019 को तबीयत खराब थी। वह दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गई थी। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने एक खुराक दवा खाकर बेंच पर आराम करने की सलाह दी। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में डॉक्टर उसे अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह शारीरिक शोषण करता रहा। पांच जून 2022 को जब अपनी मां के साथ शादी की बात करने डॉक्टर के पास गई तो वह नाराज गया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वह और उसके दो भाइयों ने मारापीटा। बीच-बचाव में आई मां को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें