बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों में उल्लास साक्षरता पखवारा मनाया जाएगा। इस दौरान रैली, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। बीएसए अनूप कुमार ने सभी बीईओ को इस आशय का पत्र जारी किया है।
पत्र में उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में 1 से 14 सितंबर तक आयोजन होंगे। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी से चर्चा करके विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बताया कि उल्लास पोर्टल के माध्यम से सर्वेयर से 15 असाक्षरों और वालंटियर्स का चिह्नांकन कराएं। बीएसए ने बताया कि समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।