फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यामियों का डूबा धन वापस दिलाएगी एएफसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों का डूबा धन वापस दिलाएगी एएफसी
विज्ञापन

बस्ती। मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल अब उद्यमियों को उनका डूबा हुआ धन दिलाने का कार्य करेगी। शासन के इस निर्णय की जानकारी मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में देते हुए मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने बताया कि कोई भी उद्यमी जिसने अपना माल दूसरे को बेचा है और उसने नब्बे दिन तक बकाया अदा नहीं की तो वे इस काउंसिल में समस्त प्रपत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन करेंगे। उसको आवेदन की हार्ड कॉपी जिला उद्योग केंद्र में उपलब्ध करानी होगी। इस आधार पर खरीदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सूक्ष्म उद्योग को दस हजार तथा लघु एवं मध्यम को बीस हजार रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। काउंसिल मामले की सुनवाई करेगी, जिसमें वकीलों की सहायता भी ली जाएगी। खरीदार को काउंसिल के निर्णय के अनुसार जुर्माना के साथ ब्याज सहित धन वापस करना होगा। मंडलायुक्त ने बताया कि फैसिलिटेशन काउंसिल का उनकी अध्यक्षता में गठन हो गया है। इस काउंसिल में उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों को भी रखा गया है। उद्यमी संगठनों से अपील किया कि वे इस व्यवस्था का उद्यमियों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि इस प्रकार के प्रकरण का त्वरित निस्तारण करके उनके समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में महासचिव एचसी शुक्ला ने कहा कि टोरेंटो गैस की ओर से पाइप बिछाने के लिए जगह-जगह सड़क के किनारे खुदाई की गई, जिसे तत्काल भरा जाना आवश्यक है अन्यथा दुर्घटना की संभावना बनी रहेंगी।
मंडलायुक्त ने स्वरोजगारपरक ऋण योजनाओं का समीक्षा की। समय से ऋण वितरण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि योजनाओं की समीक्षा किया। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 10041 मे से 9560 प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

संचालन संयुक्त निदेशक उद्योग लालजीत सिंह ने किया। इस मौके परमुख्य अभियंता विद्युत एमके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत एसके मौर्य, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव हरीश चंद्र शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, एके सिंह, विकास मिश्रा, ईओ नगरपालिका अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें