फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर लौव्वा वीरपुर गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। तरबगंज के ताराडीह गांव निवासी परागदत्त (30) मंगलवार शाम चचेरे भाई दीपक उर्फ दीपू (25) के साथ अन्य चचेरे भाई सुनील को बाइक से लोलपुर छोड़कर घर लौट रहे थे। लौव्वा वीरपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परागदत्त व दीपक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर बस्ती जिले के गौर थाना के दनघटा गांव निवासी शिवनाथ अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ सवार थे। सरोज देवी के सिर में गंभीर चोट आई हैं। शिवनाथ मामूली रूप से घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें