बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर तकियाचक गांव के निकट घटना स्थल पर जुटी राहगीरों की भीड़- संवाद
भानपुर (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के तकियाचक गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टेंपो से जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत बता दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर का दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।े
जानकारी के मुताबिक, सोनहा थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी दिलशाद (20) पुत्र अख्तर अली और शाहिल (18) पुत्र बब्लू बुधवार दोपहर 1:30 बजे भानपुर बाजार से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तकियाचक गांव के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शाहिल को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची डायल 112 और सोनहा पुलिस ने शव और हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी वाला टेंपो रास्ते में खड़ा था। दोनों तेज रफ्तार से पहुंचे और टक्कर हो गई। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।