फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखाधड़ी कर विवाह, दहेज के लिए उत्पीड़न, छह पर केस

Thu, 02 Oct 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शादी डॉट कॉम के जरिए धोखाधड़ी कर विवाह करने और दहेज के लिए उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला गुड़गांव के विष्णु गार्डन राजेंद्र पार्क सेक्टर-105 से जुड़ा है। यहां के अमित चौधरी (पति) पर आरोप है कि उसने शादी डॉट कॉम के जरिए विवाह किया और बाद में दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने मना किया तो उसे मारापीटा गया और गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। साथ ही मथुरा निवासी मोहनी (ननद), मथुरा की ही मिथलेश (मौसी), भरतपुर राजस्थान की विमलेश (चाची) और दिलीप सिंह (चाचा) तथा पता अज्ञात तरुण चौधरी (भांजा) पर भी दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि महिला थाना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें