फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पारिवारिक कलह में दो युवकों ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार/मुंडेरवा (बस्ती)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पारिवारिक कलह के चलते रविवार को युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों युवकों की उम्र लगभग 30 वर्ष थी। 24 घंटे के भीतर जिले आत्महत्या की चार घटनाएं हुईं और चारों ही मामलों में पारिवारिक कलह वजह जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग एक युवक ने कमरा बंद कर छत के कुंडे में लगे पंखे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र झिनकान ने बीती रात पारिवारिक कलह से तंग आकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर में परिजन उन्हें ढूंढ़ने लगे लेकिन, वह नहीं मिला। लोग जब उसके कमरे के पास पहुंचे और देखा तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों के आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन

अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरे के अंदर पंखे के सहारे साड़ी के फंदे में उसका शव लटक रहा था। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परासी गांव में भी एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में स्थित बगीचे के एक पेड़ से लटका मिला।
शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। युवक की पहचान 30 वर्षीय विमल कुमार के रूप में की गई है। परासी निवासी रामजन्म का बेटा विमल विदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह छह माह पहले घर आया था।
परिजनों के मुताबिक, तीन भाइयों में केवल बड़े भाई की शादी हुई है। विमल और उससे छोटे भाई भूषण की शादी नहीं हुई थी। विमल के घर में कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले विमल और उसके भाइयों में जमकर मारपीट भी हुई थी। उसका छोटा भाई भूषण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज लखनऊ में निजी हास्पिटल में चल रहा है।
घर पर विमल के अलावा पिता रामजन्म और उसकी भाभी मौजूद थीं। बड़ा भाई और परिवार के अन्य सदस्य भूषण का इलाज लखनऊ में करा रहे हैं। इस बीच विमल ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें