बस्ती। शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बेलवाडाड़ी मोहल्ला निवासी अमन श्रीवास्तव ने तहरीर दी है कि उनके भाई के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल व मैसेज कर लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने की बात कही। उन्हें इस निवेश के माध्यम से ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में लेने के बाद जालसाज ने अपने बताए संदिग्ध खाते में निवेश के नाम पर छह लाख 34 हजार रुपये जमा करा लिए। बाद में पता चला कि निवेश के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद