फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चेन स्नेचर गैंग की दो महिलाएं मेले में गिरफ्तार

विज्ञापन
चेन स्नैचिंग करने वाली महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। दुर्गा पूजा मेले में भीड़ में शामिल होकर चेन छिनैती करने वाले गिरोह की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ये महिलाएं पंडाल में दर्शन-पूजन के दौरान महिलाओं के गले की चेन पर हाथ साफ करती रहीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से तस्दीक कर आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों आरोपी संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण मिश्रा शाम को कंपनीबाग स्थित दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गई थीं। उस समय वहां काफी भीड़ थी। लोग पूजा-अर्चना में व्यस्त थे। दर्शन के बाद जब वह बाहर निकलीं तो उनके गले का चेन गायब था।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से तस्दीक की गई। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि दो महिलाओं को मंगलवार को जिला अस्पताल के पास से घूमते हुए पकड़ लिया गया। उनकी पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली के भुवरिया गांव निवासी गुड्डी उर्फ शांति (45) और दुर्गावती (35) के रूप में की गई है।

चेन स्नैचिंग करने वाली महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार। स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें