बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं उठीं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्ञान चंद्र गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में जनसमस्याएं लंबित नहीं रहनी चाहिए। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर अब तक 389 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इनमें 249 का निस्तारण किया गया है, जबकि नौ आवेदन निरस्त हुए हैं और 71 विभिन्न विभागों में विचाराधीन हैं। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की भी जानकारी दी गई। संवाद