दो टिकट दलाल गिरफ्तार
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल व सीआईबी ने महुली कस्बे में दो ट्रैवल एजेंसी पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। जहां सॉफ्टवेयर से टिकट बना रहे दो दलाल गिरफ्तार किए गए।
सीमित संख्या में चल रही मुंबई की ट्रेनों में टिकट दलाली की लगातार मिल रही सूचना पर रेसुब पोस्ट बस्ती निरीक्षक नरेंद्र यादव व अपराध शाखा के निरीक्षक दशरथ प्रसाद की संयुक्त टीम ने संतकबीर नगर जिले के महुली कस्बा स्थित कोहिनूर ट्रैवल व इशरार ट्रैवल एजेंसी के संचालक जमशेद व मोहम्मद इशरार को गिरफ्तार किया। इनके पास से 73 आरक्षित ई टिकट बरामद किया। इसके साथ ही चार लेपटॉप, नकद 37,000 रुपये भी बरामद हुआ। आरपीएफ ने बताया कि जमशेद पिछले आठ वर्ष व इशरार तीन वर्ष से रेल टिकट दलाली में सक्रिय था, जिससे पूछताछ किया जा रहा है। दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल विनोद कुमार, आलोक कुमार सिंह, आनंद यादव , कौशल कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव, अजय कुमार प्रसाद, राजेश यादव, रामशेष यादव , मुन्ना कुमार शाह, मोहम्मद इजहार, सुरेंद्र गौतम, महेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।