फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो किशोर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र के गौरा-पॉलिटेक्निक मार्ग पर नवनिर्मित थाना पुरानी बस्ती के पास मंगलवार की सुबह 9:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर टूटकर झूल गए। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। टक्कर मारने वाला वाहन मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव निवासी जय (15) पुत्र रामकरन वाॅल्टरगंज थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव में बुआ के घर गया था। बुआ के बेटे राज (17) के साथ बाइक से पांडेय बाजार की तरफ आया था। वापस दोनों बाइक पर सवार होकर बुआ के घर जा रहे थे। निर्माणाधीन पुरानी बस्ती थाने के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ फरार हो गया। हादसे में दोनों का बाया पैर टूट गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें