फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भेलवरिया गांव निवासी निरंजन (20) पुत्र दुर्गा प्रसाद अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र देने लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को वापस लौटते समय दिन में 12 बजे महादेवा से 500 मीटर दूर लालगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रही अज्ञात बाइक से टकरा गई। इससे निरंजन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दायां पैर टूट गया तथा उनके सिर में भी चोटें आईं हैं। अन्य राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें