फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। लुंबिनी–दुद्धी मार्ग पर करहली मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के फेटवा गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश और 45 वर्षीय दीपचंद रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय करहली मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दीपचंद का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
करौली चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया। तहरीर मिलने पर आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें