फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाया तो होगी कार्रवाई... पुलिस हुई सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नए साल के जश्न में हुड़दंग भारी पड़ सकता है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस ने कमर कस लिया है। सार्वजनिक जगहों से लेकर होटल, रेस्तरा, ढाबों पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। यदि जश्न की जोश में लोग बहकते हुए नजर आए तो पुलिस ने पकड़कर सबक सिखाएगी। इसके लिए हुड़दंगियों के संभावित जगहों को चिह्नित कर पुलिस ने धरपकड़ की तैयारी की है।
विज्ञापन

थ्रर्टी फर्स्ट यानी 31 दिसंबर की रात पुलिस शहर से लेकर हाईवे के सभी ढाबों पर कड़ा पहरा देगी। यदि यहां कोई गलत हरकत करते पाया गया तो पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। पुलिस उच्चाधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि नए साल के अवसर पर किसी तरह का हुड़दंग क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक जगह, चौराहा, होटलों में सादगी पूर्ण ढंग से ही लोगों को हलचल बरकरार रखनी है। इसके लिए गश्त व्यवस्था बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। डायल 112 रात भर सक्रिय रहेगी। थाने की चीता टीम के अलावा सभी हल्का दारोगा, सिपाही और थानाध्यक्ष संदिग्ध जगहों पर गश्त करेंगे। रोडवेज, गांधीनगर, अमहट, बड़ेवन से हंडिया चौराहे के बीच हाईवे के किनारे स्थित ढाबा, पटेल चौक से पचपेड़िया रोड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर पुलिस का पहरा लगाया जाएगा। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि 31 दिसंबर की रात और नए साल पर हुड़दंग मचाने की इजाजत किसी को नहीं है। यदि कोई नशे की हालत में आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग सादगीपूर्ण ढंग से होटल, रेस्तरा आदि में आ जा सकते हैं। होटल संचालकों को भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें