फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज बेड़े में शामिल हुईं दो नई छोटी बसें

विज्ञापन
परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं दो नई बसें संवाद
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम के बस्ती डिपो के बेड़े में रविवार को दो नई छोटी बसें पहुंच गईं। कानपुर से बसों को लाने के लिए चालक बस्ती से भेजे गए थे। जो सुबह तक बस्ती डिपो परिसर में बसों को सुरक्षित पहुंचाए। इससे बस्ती डिपो का बेड़ा 103 बसों का हो गया है। साथ ही होली में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो में अब तक परिवहन निगम की कुल 101 व अनुबंधित 36 बसें संचालित हो रही हैं। इधर मुख्यालय स्तर से दो नई छोटी 52 सीटर बीएस सिक्स मानक की बसों का आवंटन हुआ तो बस्ती के हिस्से दो नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से इन बसों को बस्ती डिपो को भेजी जा चुकी हैं। इसके लिए बस्ती डिपो से इन बसों को रूट आवंटन का इंतजार शुरू हो गया है। कानपुर से बसें लाने के लिए चालक दो दिन पहले गए थे। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा, साथ ही इनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बताया कि होली में यात्रियों को सफर करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही निगम की आय भी बढ़ेगी। बताया कि लंबे रूट पर बसें चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। समय से वह घर पहुंच सकेंगे।

-
27 फरवरी से ऊंची से शुरू होगी बससेवा
परिवहन निगम ने ग्रामीण मार्गों पर भी बेहतर परिवहन सुविधा देने का फैसला किया है। 27 फरवरी से सुबह सात बजे ऊंची से बस्ती के लिए बस रवाना होगी। बस्ती से बस गोरखपुर जाएगी, वहां से सवारी लेकर बस्ती होते हुए ऊंची नाइट हाल्ट करेगी। इसके अलावा दूसरी बस ऊंची से सात बजे चलेगी, चिलमा बाजार होते हुए छावनी अयोध्या लखनऊ तक जाएगी। वहां से बस सवारी लेकर उसी रूट से ऊंची आएगी और हाल्ट करेगी। इससे इस रूट के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। निगम की आय भी दुरुस्त होगी। एआरएम ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें