फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीआरडी में नौकरी के नाम पर दो लाख हड़पे, केस

Mon, 21 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पीआरडी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के नौना निवासी राजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके चचेरे भाई सुभाष पुत्र संपत और राजकुमार पुत्र रामअवध को पीआरडी में नौकरी लगवाने का झांसा विपक्षी ने दिया।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। इसमें से 75 हजार रुपये नकद और कई किस्तों में एक लाख 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल दो लाख रुपये लेने के बाद भी नौकरी के लिए टालते रहे।
काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा तो टालमटोल करने लगे। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पारसनाथ निवासी पैलीखास थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें