फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंबई की महिला को शादी का झांसा देकर याैन शोषण, केस

Mon, 21 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंबई की महिला ने मुंडेरवा क्षेत्र के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधित थाने में भेज दिया है। पीड़िता ने तहरीर दी कि उसके पति से रिश्ता खत्म होने के बाद चार पहिया वाहन चलाने वाले मुंडेरवा थाने के सैफ अली से उसका संबंध हो गया।
विज्ञापन

उसने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। कुछ दिन बाद उसे बस्ती लाया और गांव न ले जाकर होटल में रखा। बाद में कहा कि अभी घर में शादी का माहौल है, तुम मुंबई चली जाओ। मैं घर वालों से जल्द ही शादी की बात करके तुमको बुला लूंगा। बाद में शादी से इन्कार कर दिया।
13 अप्रैल को वह महिला थाना व मुंडेरवा थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह सैफअली के घर कनैली गई। शाम को उसके घर वालों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उसने 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें