फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: बल्ली लदी पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत, पांच घायल

Wed, 17 Jan 2024 09:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

अयोध्या जा रही एक पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गई। पटवा धर्मकांटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जिससे गोरखपुर-लखनऊ लेन बाधित रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से बल्ली लादकर अयोध्या जा रही पिकअप कोतवाली थानाक्षेत्र के पटवा धर्मकांटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बल्ली के ऊपर बैठे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान आधा घंटा गोरखपुर-  लखनऊ लेन बाधित रहा है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले खजनी थानाक्षेत्र के कोठवा निवासी राजेश मिश्र व शिकरन, बेंचू, रामराज, सचिन, चंद्रकेश, राजू निवासी सरया थाना खजनी गोरखपुर से डीसीएम पर बांस- बल्ली लादकर  अयोध्या जा रहे थे। 
पटवा धर्म कांटा के पास ओवरब्रिज पार करते ही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई।

दसे में शिवकरन व राजू की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घटना के चलते हाईवे पर आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की कतारें लग गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को हाईवे से हटाकर यातायात को बहाल कराया। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना दी गई हैं, वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें