फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की टक्कर से साईकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 13 Nov 2023 12:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले प्रेम सागर अपने भतीजे प्रमोद के साथ साईकिल से सोमवार की सुबह 9:30 बजे खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही ये लोग ककुआ राउत गांव के निकट पहुंचे तभी गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आकर प्रेम सागर की साईकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बस्ती में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के निकट सोमवार की सुबह तेज रप्तार कार की चपेट में आने से साईकिल सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले प्रेम सागर अपने भतीजे प्रमोद के साथ साईकिल से सोमवार की सुबह 9:30 बजे खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही ये लोग ककुआ राउत गांव के निकट पहुंचे तभी गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आकर प्रेम सागर की साईकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस घटना में प्रेम सागर (43) और उनके भतीजे प्रमोद कुमार(16) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें