फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुठभेड़ में पकड़े गए अपहरण के दो आरोपी, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिल्लौर निवासी 35 वर्षीय टाइल्स कारीगर श्याम सुंदर का शनिवार की रात उसी क्षेत्र के पटखौली के पास से अपहरण कर लिया गया।
पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में छावनी के बबुरहवा टोल प्लाजा के पास अपहर्ताओं को घेरकर श्याम सुंदर को मुक्त करा लिया। कार में सवार दो अपहर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें से एक के पैर में गोली लगी। अपहरण में शामिल दो अन्य अपहर्ता फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया संजय कुमार सिंह और सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने प्रेसवार्ता में घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिल्लौर निवासी पारस नाथ चौधरी की शनिवार को मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में गांव के श्याम सुंदर चौधरी भी गए थे।
वापस आने के बाद रात करीब 8:30 बजे पटखौली के पास पहुंचे तो एक सफेद रंग की कार सवार कुछ लोग पहुंचे और श्याम सुंदर के सिर में शॉकर से वार कर कार में खींचकर बैठा लिया। उनके साथ लौट रहे एक अन्य युवक के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने पीछा तो किया, मगर बदमाश चकमा देकर भाग गए।
सीओ ने बताया कि थाना मुंडेरवा पुलिस, एसओजी और स्वाॅट टीम को इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अपहर्ताओं की कार छावनी क्षेत्र के बाबा ढाबा बबुरहवा के पीछे खड़ी है। टीम ने कार में बैठे लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी तो कार में बैठे अपहर्ता भागने लगे। कार में लेटे अपहृत श्याम सुंदर को सुरक्षित करते हुए एक आरोपी को कार में ही घेर कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

बाकी तीन सरसों के खेत में भाग गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमन शर्मा निवासी करमिया थाना परशुरामपुर बताया। जबकि दूसरे का नाम शनि शर्मा।
शनि शर्मा की तलाश में पुलिस टीम के आगे बढ़ने पर वहां छिपे शनि शर्मा ने पुलिस वालों पर फायर किया।
जवाबी फायरिंग में गोली उसके दाहिने पांव में लगी। उसके साथी परशुरामपुर थाने के करमिया निवासी दिनेश और पैकोलिया थाने के पिकौरा निवासी अतुल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कार, तमंचा और 32 सौ रुपये बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें