फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन पर नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया व बसहवा के पास हुए दोनों हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परशुराम थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी ब्रह्मदीन (60) कचहरी में किसी मुकदमे में तारीख देखकर घर जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के कूडी निवासी फूल कुमारी पत्नी रामकेवल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा में एक शादी समारोह से लौटकर अपने बेटे अशोक व संतोष के साथ लौटकर कानपुर जा रही थीं। यह लोग नगर थाना क्षेत्र के कर्मादेवी महाविद्यालय के सामने सड़क पर बैठकर सवारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गोरखपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही मारुति सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर बैठे लोगों को चपेट में ले लिया, जिससे ब्रह्मदीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि वहीं बगल में बैठे लालगंज थाना क्षेत्र के कडसरी निवासी गोरख का एक पैर व फूल कुमारी के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। अशोक व संतोष बाल-बाल बच गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
मौके पर थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह व फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी पहुंच गए। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पुलिस ने शव कब्जे पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन


एक अन्य दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के बस्ती फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बसहवा फ्लाईओवर के पास हुई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के डिडौआ निवासी मालती देवी पत्नी रामचरन अपने रिश्तेदार शिवमूरत के साथ बाइक से कप्तानगंज रिश्तेदारी में गई थीं। वहां से यह लोग अपने घर जा रहे थे। बसहवा फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मालती देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में ले जाने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें